मार्च 19, 2026 1:21 अपराह्न

printer

वरिष्ठ राजनयिक विक्रम दुरईस्वामी को चीन में भारत का राजदूत नियुक्त किया

वरिष्ठ राजनयिक विक्रम दुरईस्वामी को चीन में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। वे प्रदीप कुमार रावत का स्थान लेंगे। श्री दुरईस्वामी 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं। वे वर्तमान में ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त के पद पर कार्यरत हैं।