कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज अहमदाबाद में गुजरात प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने आशा जताई कि अगले चुनाव में उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को पराजित करेगी।
श्री गांधी एक दिन की गुजरात यात्रा के दौरान राजकोट गेम जोन दुर्घटना सहित गुजरात की विभिन्न त्रासदियों के पीडितों के परिजनों से भी मिले।
हमारे संवाददाता ने बताया कि श्री गांधी की यह यात्रा लोकसभा में उनके द्वारा की गई कथित विशेष समुदाय विरोधी टिप्पणी पर अहमदाबाद में गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति – जीपीसीसी कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झडप के कुछ दिनों के बाद हुई है।