अप्रैल 1, 2026 5:11 अपराह्न

printer

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा विधानसभा चुनाव से पहले एक दिन के असम दौरे पर हैं

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा विधानसभा चुनाव से पहले एक दिन के असम दौरे पर हैं। इस दौरान वे जनसभाओं को संबोधित कर रही हैं। शिवसागर जिले के नाजिरा स्थित मैकेपोर चाय बागान में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई नागरिकों पर बोझ डाल रही है और भाजपा की नीतियों को जनविरोधी बताया। कांग्रेस नेता ने पश्चिम एशिया संघर्ष से निपटने के तरीके को लेकर भी सरकार की आलोचना की।