दिसम्बर 14, 2024 12:28 अपराह्न

printer

वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय-मंत्री और वर्तमान विधायक ईवीकेएस एलंगोवन क चेन्नई में निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान विधायक ईवीकेएस एलंगोवन का आज चेन्नई में निधन हो गया। इरोड पूर्व से निर्वाचित 75 वर्षीय एलंगोवन कई बीमारियों से ग्रस्‍त थे। एलंगोवन पेरियार ई.वी. रामासामी के भाई ई.वी. कृष्णसामी के पोते थे।

 

वे 2004 में गोबीचेट्टिपलयम से लोकसभा के लिए चुने गए और दो बार राज्य विधानसभा के लिए भी चुने गए।

 

उन्होंने 2004 से 2009 तक केंद्रीय कपड़ा मंत्री के रूप में कार्य किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला