हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में तेजी आ गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज करनाल जिले से हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू करेंगे। श्री गांधी करनाल के असंध विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में श्री गांधी हिसार जिले के बरवाला में एक अन्य जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
हरियाणा विधानसभा के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।