कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में वापस आती है तो वे कार्बी आंगलोंग में अनुच्छेद 244(ए) लागू करेंगे। श्री गांधी आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कार्बी आंगलोंग और जोरहाट में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने असम दौरे पर हैं। कार्बी आंगलोंग जिले के बोकाजान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्ता के विकेंद्रीकरण में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का शासन स्थानीय नेताओं को करना चाहिए, न कि दिल्ली या गुवाहाटी के अधिकारियों को, और इस बात पर बल दिया कि सार्थक बदलाव जमीनी स्तर से ही आना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर दिल्ली से इस राज्य को चलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
News On AIR | अप्रैल 2, 2026 5:03 अपराह्न | Assam | Senior Congress leader and Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम दौरे पर