अप्रैल 6, 2026 9:17 पूर्वाह्न

printer

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज असम में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज असम में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वे कल शाम गुवाहाटी पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत बजाली जिले में भवानीपुर-सोरभोग से करेंगे। इसके बाद वे होजाई और डिब्रूगढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे से राज्‍य में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान के अंतिम चरण में तेजी आएगी। असम में 9 अप्रैल को मतदान होना है।