मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 12, 2024 10:30 पूर्वाह्न | Chief Minister | Mohan Charan Majhi | Odisha

printer

आज ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन चरण माझी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन चरण माझी आज ओडिशा के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम भुवनेश्‍वर के जनता मैदान में होगा। उनके साथ कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा भी शपथ लेंगे। ये दोनों उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। यह पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी राज्य में नवीन पटनायक के 24 साल के शासन काल को समाप्त करके सरकार बनाने जा रही है।

इससे पहले 52 वर्षीय श्री माझी को कल सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव पार्टी की ओर से केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव तथा भाजपा शासित कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री भी शामिल होंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला