दिसम्बर 17, 2025 12:24 अपराह्न

printer

इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी को वरिष्ठ भाजपा नेता जे पी नड्डा ने दी बधाई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री नड्डा ने कहा कि यह एक सौ 40 करोड़ भारतीयों के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मिला यह 28वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान उनके नेतृत्व में विश्व के विश्वास को दर्शाता है और विश्व मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को उजागर करता है। श्री नड्डा ने यह भी कहा कि यह उपलब्धि भारत और इथियोपिया की अटूट मित्रता और गहरे होते संबंधों का सशक्‍त प्रतीक है।