वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में कूच बिहार से चुनावी अभियान शुरू करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में कूच बिहार से राज्य विधानसभा के चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। वे राशमेला मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की रैली को संबोधित करेंगे।

कूचबिहार में नौ विधानसभा सीटें महत्वपूर्ण हैं। इन सीटों के लिए भाजपा और  तृणमूल कांग्रेस सहित प्रमुख दलों की राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो रही हैं।

इस बीच, राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल न्यायिक अधिकारी अपीलों पर सुनवाई कर रहे हैं। यह प्रक्रिया 7 अप्रैल तक चलेगी। कूच बिहार जिले में 20 लाख 14 हजार से अधिक वैध मतदाता हैं।