मार्च 30, 2026 8:00 पूर्वाह्न

printer

नमो ऐप से असम, पुदुचेरी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे वरिष्ठ बीजेपी नेता और पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी आज नमो ऐप के माध्यम से मेरा बूथ सबसे मजबूत संवादकार्यक्रम के तहत असम और पुद्दुचेरी के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में असम की प्रगति सबके सामने है और राज्य विभिन्न क्षेत्रों में विकास की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि कि विकास कार्यों के कारण लोग, डबल इंजन वाली एनडीए सरकार के अगले पांच वर्षों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

एक अन्य पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि डबल इंजन वाली एनडीए सरकार ने पिछले पांच वर्षों में पुद्दुचेरी के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया है। उन्होंने पुद्दुचेरी के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद को लेकर उत्साह भी व्यक्त किया।