अप्रैल 2, 2026 7:06 अपराह्न

printer

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने असम में एक चुनावी रैली को किया संबोधित

गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज असम के नागांव जिले के कालियाबोर निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली में कहा कि भाजपा घुसपैठियों के खिलाफ है। लेकिन असम के वास्‍तविक मुस्लिम निवासियों के खिलाफ नहीं है। गृह मंत्री ने राज्‍य की उपेक्षा के लिए पूर्व कांग्रेस सरकारों की आलोचना कि। उन्‍होंने बताया कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने पिछले 10 वर्षों में असम को 1 लाख 78 हजार करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए हैं।