अप्रैल 1, 2026 3:01 अपराह्न

printer

वरिष्ठ अधिवक्ता और पंजाब के पूर्व विपक्ष नेता हरविंदर सिंह फूलका भाजपा में शामिल

वरिष्ठ अधिवक्ता और पंजाब के पूर्व विपक्ष नेता हरविंदर सिंह फूलका आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। श्री फूलका केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ पार्टी नेता हरदीप सिंह पुरी तथा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए श्री चुघ ने मानवाधिकारों के लिए श्री फूलका के लंबे समय से किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने 1984 के दंगों के दोषियों को सजा दिलाने में श्री फूलका के योगदान की भी प्रशंसा की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला