सरकार ने कहा है कि देश में स्वरोजगार 2017-18 के 52 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है। आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि के साथ-साथ श्रमिकों की आय में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूरों की औसत दैनिक मजदूरी 2017-18 के 295 रुपये से बढ़कर अब 418 रुपये हो गई है। श्री मांडविया ने कहा कि नए श्रम संहिता के अनुसार न्यूनतम मजदूरी निर्धारित की गई है और सभी राज्यों को इससे अधिक मजदूरी का भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि नए श्रम संहिता के लागू होने से मासिक वेतन पाने वालों को नियोक्ता द्वारा नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, जिससे उनके सामाजिक सुरक्षा लाभ सुनिश्चित होंगे।
News On AIR | मार्च 16, 2026 1:51 अपराह्न
देश में स्वरोजगार 2017-18 के 52% से बढ़कर 58% हुआ: सरकार