अप्रैल 5, 2026 9:42 अपराह्न

printer

आगामी चुनावों से पहले जब्ती 650 करोड़ रुपये पार: निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि कई राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों और उपचुनावों से पहले नकदी, शराब, नशीले पदार्थ और अन्य प्रलोभनों से संबंधित जब्त की गई राशि 650 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि राज्यवार आंकड़ों से पता चलता है कि पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 319 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 170 करोड़ रुपये, असम में 97 करोड़ रुपये, केरल में 58 करोड़ रुपये और पुद्दुचेरी में 7 करोड़ रुपये की जब्ती हुई है।

शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए पांच हजार एक सौ से अधिक औचक निरीक्षण दल तैनात किए गए हैं, जिन्हें 100 मिनट के भीतर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रमुख स्थानों पर औचक जांच करने के लिए पांच हजार दो सौ से अधिक निगरानी दल गठित किए गए हैं। साथ ही, आयोग ने इस बात पर जोर दिया है कि प्रवर्तन अधिकारी जांच और निरीक्षण के कारण आम नागरिकों को परेशान या उत्‍पीडि़त न करें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला