निर्वाचन आयोग ने बताया है कि वर्तमान में जारी विधानसभा चुनाव और उपचुनाव प्रक्रिया के दौरान चार सौ करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की गई है, जिसमें नकदी, शराब, नशीली दवाएं, कीमती धातुएं और मुफ्त उपहार शामिल हैं।
आयोग ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतदान वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पांच हजार एक सौ से अधिक फ्लाइंग स्क्वाड और 5 हजार दो सौ से अधिक स्थैतिक निगरानी दल तैनात किए गए हैं।
चुनाव आयोग ने बताया कि 15 से 25 मार्च तक, विधानसभा चुनावों और उपचुनाव वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सी-विजिल ऐप के माध्यम से 70 हजार नौ सौ से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं।
आयोग ने यह भी कहा कि 95 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का समाधान 100 मिनट के भीतर कर दिया गया। चुनाव आयोग ने आगे बताया कि एक शिकायत निवारण प्रणाली स्थापित की गई है जिसमें कॉल सेंटर नंबर 1950 भी शामिल है।
आयोग ने कहा कि कोई भी आम नागरिक या राजनीतिक दल संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी या रिटर्निंग ऑफिसर के पास शिकायत दर्ज करा सकता है।