मार्च 23, 2026 9:12 अपराह्न

printer

पश्चिमी मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज और आइसलैंड में स्‍थायी विदेश सचिव मार्टिन एजोल्फसन ने चौथी भारत-आइसलैंड विदेश कार्यालय परामर्श बैठक की सह-अध्यक्षता की

विदेश मंत्रालय में पश्चिमी मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज और आइसलैंड के विदेश मंत्रालय में स्‍थायी विदेश सचिव मार्टिन एजोल्फसन ने आज आइसलैंड के रेकजाविक में चौथी भारत-आइसलैंड विदेश कार्यालय परामर्श बैठक की सह-अध्यक्षता की। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की और व्यापार, निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, मछली पालन और जन-संपर्क के क्षेत्रों में संबंध मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों प्रतिनिधियों ने इस बात पर जोर दिया कि भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते से आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों में एक नया अध्याय खुला है। दोनों अधिकारियों ने व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की तथा पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर  विचार-विमर्श किया।