मार्च 18, 2026 12:05 अपराह्न

printer

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने आयरलैंड के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने आज आयरलैंड के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि श्री जॉर्ज ने दोनों देशों की दीर्घकालिक साझेदारी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्‍होंने पारस्परिक हित के सभी क्षेत्रों में सहयोग को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।