विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने आज ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि श्री जॉर्ज ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक स्तर पर साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मंत्रालय ने बताया कि दुशांबे में विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) और उप विदेश मंत्री इदिबेक कलंदर की सह-अध्यक्षता में भारत-ताजिकिस्तान विदेश कार्यालय परामर्श का 5वां दौर भी आयोजित किया गया। उन्होंने व्यापार और आर्थिक संबंध, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी, वित्तीय प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल्स, संस्कृति और जन-संबंधों जैसे पारस्परिक हित के क्षेत्रों को शामिल करते हुए वर्तमान द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की।
News On AIR | अप्रैल 1, 2026 6:18 अपराह्न
विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री से मुलाकात की