विदेश मंत्रालय के सचिव सुधाकर दलेला ने नई दिल्ली में ग्रीस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। सोशल मीडिया पोस्ट में मंत्रालय ने कहा कि श्री दलेला ने भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, और आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।
News On AIR | मार्च 27, 2026 1:03 अपराह्न
सचिव सुधाकर दलेला ने ग्रीस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया