कोयला मंत्रालय के सचिव ने उत्पादन और संभावित उत्पादन तथा गैर-परिचालन की समीक्षा के लिए की बैठक की अध्यक्षता

कोयला मंत्रालय के अपर सचिव एम. नागराजू ने नई दिल्ली में ‘उत्पादन और संभावित उत्पादन तथा ‘गैर-परिचालन’ कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों की स्थिति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। व्यापक समीक्षा घरेलू कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को उजागर करने पर केंद्रित थी। बैठक के दौरान, श्री नागराजू ने कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए सभी आवंटियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रतिबद्ध कोयला उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक प्रयास करने की सलाह दी। अपर सचिव ने आवंटियों को उन कोयला ब्लॉकों को चालू करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया जो परिचालन के उन्नत चरण में हैं।

 

कोयला मंत्रालय ने कहा कि पिछले महीने की 30 तारीख तक, 54 कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानें उत्पादन में हैं, जिनमें से 32 खदानें बिजली क्षेत्र को, 12 खदानें गैर-विनियमित क्षेत्र को और 10 खदानें कोयले की बिक्री के लिए आवंटित की गई हैं। वित्तीय वर्ष 2025 में ग्यारह खदानों से कोयला उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।