मार्च 27, 2026 6:32 अपराह्न

printer

दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर कल से दूसरे चरण का पीएम-उदय सिंगल विंडो कैंप आयोजित किया जाएगा- डीडीए

दिल्ली विकास प्राधिकरण – डीडीए ने बताया कि राजधानी के विभिन्न स्थानों पर कल से दूसरे चरण का प्रधानमंत्री-अनधिकृत कॉलोनी दिल्ली आवास अधिकार योजना – पीएम-उदय सिंगल विंडो कैंप आयोजित किया जाएगा।

इस दो दिवसीय कैंप के माध्यम से अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को सुविधा प्रदान करते हुए नागरिकों को पंजीकरण, लंबित मामलों के समाधान, दस्तावेज़ तैयार करने तथा भौगोलिक सूचना प्रणाली सर्वेक्षण से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।