एफ-15 विमान के दूसरे चालक दल सदस्य को सुरक्षित निकाला गया: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने जानकारी दी है कि एफ-15 लड़ाकू विमान के चालक दल के दूसरे सदस्य को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस चालक की एफ-15 को ईरान द्वारा मार गिराए जाने के बाद से खोज की जा रही थी। डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि यह चालक ईरान के पहाड़ी इलाके में फंस गया था।

शुक्रवार को, ईरान ने एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमान को मार गिराया था जिसपर चालक दल के दो सदस्य सवार थे। इसमें से एक चालक को दुर्घटना के तुरंत बाद बचा लिया गया था और दूसरे के लिए गहन खोजबीन शुरु की गई थी। ईरान भी इस चालक को पकड़ने के लिए अभियान चला रहा था। ईरान ने चालक की सूचना देने वाले को ईनाम देने की घोषणा की थी।