मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 8, 2024 11:05 पूर्वाह्न | Hindenburg Research | SEBI

printer

सेबी ने हिंडनबर्ग रिसर्च को कारण बताओ नोटिस जारी किया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अडानी समूह के बारे में महत्वपूर्ण रिपोर्ट लीक करने के लिए हिंडनबर्ग रिसर्च को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह रिपोर्ट न्यूयॉर्क के हेज फंड मैनेजर, मार्क किंग्डन को लीक की गई थी। नोटिस में आरोप लगाया गया कि रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद अडानी समूह की 10 सूचीबद्ध फर्मों के शेयर मूल्‍यों में 150 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आई। इससे हिंडनबर्ग, किंग्डन के हेज फंड और कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े ब्रोकर को लाभ हुआ।

सेबी ने हिंडनबर्ग पर मिलीभगत से अनुचित लाभ कमाने, गैर-सार्वजनिक और भ्रामक जानकारी का उपयोग करके अडानी समूह के शेयरों में उथल-पुथल करने का भी आरोप लगाया है।