अक्टूबर 18, 2024 8:21 अपराह्न

printer

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने सीटों का किया बंटवारा

राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एन डी ए ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा घोषित कर दिया है। झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्‍वा सरमा ने आज रांची में बताया कि भारतीय जनता पार्टी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि 10 सीटें ऑल झारखंड स्‍टूडेंट्स यूनियन-आजसू को दी गई हैं। दो सीटें जमशेदपुर पश्चिम और तमार जनता दल युनाइटेड को मिली हैं और चतरा की एक सीट चिराग पासवान के नेतृत्‍व वाली एल जे पी को दी गई है।

दूसरी ओर इंडिया गठबंधन सीट बंटवारे का फार्मूला तय करने में जुटा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा इस बार कांग्रेस, राष्‍ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी-एम एल के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेगा। राष्‍ट्रीय जनता दल के वरिष्‍ठ नेता तेजस्‍वी प्रसाद यादव सीट बंटवारे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन के साथ बातचीत करने के लिए आज रांची पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी भी सीट बंटवारे पर बातचीत करने के लिए कल रांची पहुंच रहे हैं\

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला