केरलम में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की आज जांच की जाएगी। इस बीच नामांकन प्रक्रिया कल समाप्त होने के बाद राज्य में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। तीन प्रमुख राजनीतिक मोर्चे के नेताओं ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रचार गतिविधियां तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर उन प्रमुख नेताओं में शामिल है जो चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद वृहस्पतिवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूची सामने आयेगी।
News On AIR | मार्च 24, 2026 6:53 पूर्वाह्न
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए आज होगी नामांकन पत्रों की जांच