अक्टूबर 9, 2025 9:13 अपराह्न | ProfessorAjaySood

printer

वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय सूद ने देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ के रूप में दूरसंचार के महत्व पर ज़ोर दिया

सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय सूद ने आज देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ के रूप में दूरसंचार के महत्व पर ज़ोर दिया।

उन्होंने यह बात नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के अवसर पर आगामी उभरते विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन के लिए डिजिटल संचार थीम के लॉन्च की अध्यक्षता करते हुए कही।

डिजिटल संचार थीम देश की असाधारण यात्रा और वैश्विक 6जी दौड़ में अग्रणी बनने के बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतिबिंब है।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला