अगस्त 5, 2024 2:31 अपराह्न | लोकसभा-गोवा विधेयक

printer

गोवा विधानसभा में अनुसूचित जनजाति प्रतिनिधित्व पुनर्समायोजन विधेयक लोकसभा में पेश किया गया

 

सरकार ने आज लोकसभा में गोवा विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व पुनर्समायोजन संबंधी विधेयक, 2024 पेश किया। विधेयक का उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों के सदस्यों की प्रभावी लोकतांत्रिक भागीदारी के लिए सीटों के आरक्षण को सक्षम करना और विधान सभा में सीटों के पुन: समायोजन का प्रावधान करना है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यह विधेयक पेश किया।