भारतीय स्टेट बैंक फाउंडेशन आशा छात्रवृति कार्यक्रम के तहत 10 हजार मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देगा। यह छात्रवृत्ति छठी कक्षा से स्नातकोत्तर तक के वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाएगी। छात्रवृत्ति के तौर पर 15 हजार से दो लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह छात्रवृति अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को आईआईटी, आईआईएम और विदेश में पढ़ाई के लिए दी जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी इस वर्ष 1 अक्टूबर तक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। पता है- एसबीआईएफ आशा स्कॉलरशिप डॉट ओआरजी।
Site Admin | सितम्बर 8, 2024 7:35 पूर्वाह्न
आशा छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत 10 हजार मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देगा एसबीआई फाउंडेशन