मई 20, 2025 7:00 अपराह्न

printer

भारत में उपग्रह संचार बाजार वर्ष 2028 तक 20 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कहा कि भारत में उपग्रह संचार बाजार वर्ष 2028 तक 20 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। नई दिल्ली भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण द्वारा आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उपग्रह संचार के क्षितिज पर होने के साथ भारत के प्रत्‍येक कोने में अगली पीढ़ी की सेवाएं प्रदान करने और नेतृत्व करने के लिए तैयार है। उन्‍होंने कहा कि देश न केवल उभरती हुई प्रौद्योगिकियों को अपनाएगा, बल्कि उन्हें सार्वभौमिक, सार्थक और स्पष्ट रूप से आकार देगा। श्री सिंधिया ने कहा कि दूरसंचार ने संपर्क की शक्ति के माध्यम से भारत को 11वीं से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तक पहुंचाया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला