मार्च 17, 2026 6:04 अपराह्न

printer

सरबानंदा सोनोवाल ने एलपीजी वाहक पोत शिवालिक और नंदा देवी के चालक दल से की बातचीत

पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने आज भारतीय तट पर पहुंचने के बाद भारतीय ध्वज वाले एलपीजी वाहक पोत शिवालिक और नंदा देवी के चालक दल से बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सोनोवाल ने कहा कि चालक दल का आचरण बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच फारस की खाड़ी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में सतर्कता, समन्वय और जिम्मेदारी के महत्व को दर्शाता है। श्री सोनोवाल ने यह भी कहा कि देश अपने नाविकों की सुरक्षा, स्थिरता और कुशल समुद्री संचालन का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।