मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 12, 2025 8:45 अपराह्न | Punjab Flood

printer

संजय सेठ ने अमृतसर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज पंजाब के अमृतसर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति की समीक्षा के लिए प्रभावित किसानों और लोगों के साथ बातचीत की। केन्‍द्रीय मंत्री पिछले दो दिनों से राज्‍य के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में स्थिति गंभीर है। किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मुश्किल समय से पंजाब को बाहर निकालने के लिए उसके साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। केन्‍द्रीय मंत्री ने बीएसएफ की सराहना करते हुए कहा कि जलमग्‍न चौकियों के बावजूद जवान सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला