जम्मू में सैनिक स्कूल नागरोटा ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) के 154 पाठ्यक्रमों में सबसे अधिक एनडीए कैडेट भेजने के लिए प्रतिष्ठित रक्षा मंत्री ट्रॉफी-2025 प्राप्त करके राज्य का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि संस्थान के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। संस्थान ने वर्ष 2009 में भी यह सम्मान हासिल किया था। एनडीए के 154 पाठ्यक्रमों में विद्यालय ने असाधारण प्रदर्शन दर्ज किया। कुल 35 कैडेटो ने संघ लोक सेवा आयोग- यूपीएससी एनडीए की लिखित परीक्षा पास की।
यह सशक्त शैक्षणिक मार्गदशन और एकाग्रचित प्रशिक्षण को दर्शाती है। इनमें से 11 कैडेटो ने एसएसबी साक्षात्कार को सफलतापूर्वक पास किया और अखिल भारतीय रैंकिंग में सराहनीय स्थान सुरक्षित किया। ये कैडेट पहले ही खडकवासला नेशनल डिफेंस एकेडमी में शामिल हो चुके हैं। यह भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के भविष्य के ऑफिसर कैडर के महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाते है।