दिसम्बर 18, 2024 9:00 अपराह्न

printer

हिन्‍दी के लिए वर्ष 2024 का साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार जान-मानी लेखिका गगन गिल को

हिन्‍दी के लिए वर्ष 2024 का साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार जान-मानी लेखिका गगन गिल को उनके कविता संग्रह मैं जब तक आई बाहर के लिए दिया जाएगा। आज नई दिल्‍ली में यह घोषणा करते हुए साहित्‍य अकादमी के सचिव श्रीनिवास राव ने बताया कि अंग्रेजी समेत सभी 21 भषाओं के लेखकों को अगले वर्ष 8 मार्च को एक लाख रुपए की नकद राशि और मांग पत्र के साथ सम्‍मानित किया जाएगा।