दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ- सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में कल वर्तमान चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को तीन शून्य से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
इस जीत के साथ भारत ने चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान प्रतियोगिता से बाहर हो गया है। भारत ने तीसरे मिनट में विशाल यादव के गोल से बढ़त हासिल की।
प्रतियोगिता में कल ग्रुप बी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा।