भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष भूटान में 17 दिनों की प्रदर्शनी के बाद भारत लौट आए हैं।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पवित्र अवशेषों की वापसी यात्रा में उनके साथ थे और उन्होंने भूटान के नेतृत्व और जनता के प्रति उनकी गर्मजोशी, भक्ति और औपचारिक सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
मंत्री ने कहा कि पवित्र अवशेषों के प्रति भूटान की गहरी श्रद्धा दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे सद्भाव को प्रेरित करती है।
अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के महानिदेशक अभिजीत हलदर, भिक्षुओं और संस्कृति मंत्रालय तथा राष्ट्रीय संग्रहालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन अवशेषों को प्राप्त किया।
वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव के एक भाग के रूप में 8 नवंबर को थिम्पू के त्राशिछोद्ज़ोंग के ग्रैंड कुएनरे हॉल में पवित्र बुद्ध पिपरहवा अवशेषों को प्रतिष्ठित किया गया था।