अक्टूबर 2, 2024 5:49 अपराह्न

printer

यूक्रेन में रूसी सैनिकों ने पूर्वी शहर वुहलेदर पर पूरा कब्ज़ा कर लिया

यूक्रेन में रूसी सैनिकों ने पूर्वी शहर वुहलेदर पर पूरा कब्ज़ा कर लिया है। ढाई साल पहले मॉस्को के हमले की शुरुआत से यूक्रेनी सेनाएं शहर की रक्षा कर रही थीं। यूक्रेन की पूर्वी सैन्य कमान ने आज पुष्टि की कि उन्होंने वुहलेदर के कुछ हिस्सों में अभी भी लड़ रहे सैनिकों से कहा है कि वे घिरने से बचने के लिए पीछे हट जाएं। दो साल से अधिक समय से, रूस उत्तर की ओर आगे बढ़ने और कुराखोव और पोक्रोव्स्क जैसे क्षेत्रीय परिवहन केंद्रों तक पहुंचने के लिए इस शहर पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहा है।