मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 20, 2024 8:32 पूर्वाह्न

printer

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने देश के नए परमाणु सिद्धांत के आदेश पर हस्ताक्षर किए

 
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने देश के नए परमाणु सिद्धांत के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। क्रेमलिन वेबसाइट पर प्रकाशित आदेश में कहा गया है कि किसी राष्ट्र या सैन्य गठबंधन अथवा ब्लॉक द्वारा रूस या उसके सहयोगी देशों पर किए गए हमले को समूचे ब्लॉक पर हमला समझा जाएगा। इसमें यह भी कहा गया है कि किसी गैर परमाणु राष्ट्र द्वारा परमाणु राष्ट्र की भागीदारी या सहायता से रूस के खिलाफ किये गए हमले को संयुक्त आक्रमण समझा जाएगा। 
 
दस्तावेज के अनुसार रूस परमाणु हथियारों को प्रतिरोधक के रूप में देखता है, ताकि परमाणु खतरे को कम किया जा सके और देशों के बीच ऐसे तनाव से बचा जा सके जिसकी परिणति परमाणु युद्ध सहित सैन्य संघर्ष में होने की आशंका हो। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला