दिसम्बर 19, 2025 5:34 अपराह्न

printer

रूसी सेना यूक्रेन में आगे बढ़ रही है और रूस अपने सैन्य लक्ष्यों को प्राप्त करने की राह पर है: रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूसी सेना यूक्रेन में आगे बढ़ रही है और रूस अपने सैन्य लक्ष्यों को प्राप्त करने की राह पर है। साल के अंत के संवाददाता सम्मेलन में श्री पुतिन ने कहा कि रूसी सैनिकों ने रणनीतिक पहल हासिल कर ली है और साल के अंत तक और अधिक बढ़त हासिल करेंगे। रूस की बड़ी और बेहतर सुसज्जित सेना ने हाल के महीनों में धीमी लेकिन लगातार प्रगति की है। यह वार्षिक सम्मेलन और कॉल-इन शो रूस के लोगों को श्री पुतिन से सवाल पूछने का मौका देता है। राष्‍ट्रपति पुतिन 25 वर्षों से देश का नेतृत्व कर रहे हैं और इसका उपयोग अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने और अपने विचारों को स्पष्ट करने के लिए करते हैं। इस वर्ष सम्‍मेलन ने यूक्रेन और अमरीका समर्थित शांति पहल पर पुतिन की टिप्पणियों के कारण विशेष ध्यान आकर्षित किया है। राष्‍ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस एक शांतिपूर्ण समझौते के लिए तैयार है जो क्रेमलिन द्वारा संघर्ष के मूल कारणों के रूप में वर्णित मुद्दों को संबोधित करता है।