रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऑर्थोडॉक्स ईस्टर पर्व पर युद्धविराम की घोषणा की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने भी इसका पालन करने पर सहमति व्यक्त की है। रूस की समाचार एजेंसी के अनुसार यह युद्धविराम 11 और 12 अप्रैल को प्रभावी रहेगा।
इस दौरान रूस के सैनिकों को युद्ध अभियान रोकने का आदेश दिया गया है। वहीं, श्री ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन ने ही ईस्टर की छुट्टियों में युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था और यूक्रेन इसका पालन करेगा।