रूसी सेना ने यूक्रेन के पूर्वी शहर सिवेर्स्क पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन ने कहा है कि सैनिकों की जान और युद्धक क्षमता बनाए रखने के लिए सेना इस शहर से पीछे हट गई है। सिवेर्स्क पर कब्जे के साथ ही रूस, औद्योगिक क्षेत्र डोनेट्स्क में यूक्रेन के नियंत्रण वाले शहरों– स्लोवियांस्क और क्रामाटोर्स्क के करीब पहुंच गया है।
इससे पहले, कल यूक्रेन पर रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में एक बच्चे सहित तीन लोग मारे गए। फरवरी 2022 से शुरु हुए संघर्ष के बाद से, रूस अब तक यूक्रेन के लगभग 20 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर चुका है।