रूस के बैलिस्टिक मिसाइल हमले में यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर कल आठ लोग मारे गए और 27 घायल हुए। जवाब में, यूक्रेन ने भी रूस के भीतरी क्षेत्रों में ड्रोन से हमले किए हैं।
यूक्रेन की आपात सेवा ने बताया है कि मिसाइल हमले से एक यात्री बस, कई ट्रक और अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचा। यूक्रेन ने यह दावा भी किया कि उसने ड्रोन से कैस्पियन सागर में रूस के एक युद्धपोत और एक तेल कुएं को निशाना बनाया है। यूक्रेन ने क्रीमिया में एक राडार प्रणाली पर भी हमले का दावा किया है।
Site Admin | दिसम्बर 20, 2025 6:50 अपराह्न | Russian ballistic missile
रूस के बैलिस्टिक मिसाइल हमले में यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर आठ लोगों की मौत, 27 घायल