सितम्बर 10, 2024 6:53 अपराह्न

printer

रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने मॉस्को सहित नौ क्षेत्रों में 144 यूक्रेनी मानव रहित हवाई वाहनों को रोका और नष्ट दिया

रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने राजधानी मॉस्को सहित नौ क्षेत्रों में रात भर में 144 यूक्रेनी मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) को रोका और नष्ट कर दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने आज बताया कि यूएवी रूसी ठिकानों पर यूक्रेनी सेना द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए हमले का हिस्सा थे। बयान में कहा गया है कि गिराए गए ड्रोनों में से नौ ने मॉस्को और मॉस्को क्षेत्र को निशाना बनाया। रूसी अधिकारियों ने कहा कि मॉस्को के पास कम से कम एक व्यक्ति मारा गया। मॉस्को के चार हवाईअड्डों में से तीन छह घंटे से अधिक समय तक बंद रहे और लगभग 50 उड़ानों का रूट बदला गया । गिराए गए ड्रोन के परिणामस्वरूप मॉस्को रिफाइनरी और मॉस्को के पड़ोसी टवर क्षेत्र में एक बिजली संयंत्र में आग लग गई। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि नौ अन्य रूसी क्षेत्रों में कई और यूएवी को मार गिराया गया।

 

इस महीने की शुरुआत में, देश की वायु रक्षा ने कई क्षेत्रों में 158 यूक्रेनी ड्रोनों को रोका और नष्ट कर दिया था।