रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस यूक्रेन में स्थायी और स्थिर शांति चाहता है। उन्होंने कहा कि शांति के लिए रूस की शर्तें अपरिवर्तित हैं। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के बढ़ते दबाव के बावजूद, श्री पुतिन ने यूक्रेन के साथ लगभग साढ़े तीन वर्ष से जारी संघर्ष रोकने का आह्वान लगातार खारिज किया है।
मास्को में आज श्री पुतिन ने स्थायी और स्थिर शांति की आवश्यकता पर बल दिया। यह रूस और यूक्रेन दोनों को स्वीकार्य होगा और दोनों देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। रूस ने यूक्रेन से रूस के दावे वाले चार क्षेत्रों का नियंत्रण प्रभावी ढंग से छोड़ने का कई बार आह्वान किया है।
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ बातचीत के बाद श्री पुतिन ने यह भी कहा कि रूस ने अपनी हाइपरसोनिक परमाणु-सक्षम मिसाइल-ओरेश्निक का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर दिया है।