रूस ने आज यूक्रेन पर कई हवाई हमले किए। इन हमलों में 6 लोग मारे गए और 20 घायल हो गए। हमले में लगभग 600 ड्रोन और 26 मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। हमलों में कई शहरों को निशाना बनाया गया। लवीव, लुत्स्क और चेर्नित्सि जैसे पश्चिमी शहर हमलों में सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए। रोमानिया की सीमा से सटे चेर्नित्सि में 2 लोग मारे गए और 20 घायल हो गए।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने हमले की निंदा की है। उन्होंने बताया कि नागरिक बुनियादी ढाँचे को व्यापक नुकसान हुआ है। यूक्रेन की वायु सेना ने 25 मिसाइलों और 319 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है, जबकि 258 से अधिक ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक तकनीक से जाम कर दिए गए। इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कल 155 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए। रूस ने यह नया हमला अमरीका द्वारा यूक्रेन को सैन्य आपूर्ति फिर से शुरू करने के बीच किया है।