रूस के विदेश मंत्रालय ने देश की परिसंपत्तियों का इस्तेमाल करने संबंधी यूरोपीय संघ के इरादे की आलोचना की है। मॉस्को में आज संवाददाताओं से बातचीत में रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने यूरोपीय संघ को एक अपराधिक समूह बताया और उनकी योजना पर प्रश्न उठाए। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ की योजनाओं का कोई वैधानिक आधार नहीं है। प्रवक्ता ने आगाह कि यूरोपीय संघ अगर इस प्रकार का कदम उठाता है तो रूस सख्त जवाबी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शाब्दिक प्रतिक्रिया नहीं होगी बल्कि व्यावहारिक कार्रवाई होगी।
Site Admin | दिसम्बर 5, 2025 8:20 अपराह्न | Russia
रूस ने यूरोपीय संघ की परिसंपत्ति उपयोग योजना की कड़ी आलोचना की