मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 8, 2025 8:29 पूर्वाह्न

printer

रूस, भारत और चीन साझा हितों के आधार पर परस्पर सहयोग मज़बूत कर रहे हैं: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूस, भारत और चीन साझा हितों के आधार पर परस्पर सहयोग मज़बूत कर रहे हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में नजर आई एकजुटता की ओर संकेत किया।

 

रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने कहा कि आर्थिक विकास, सामाजिक समस्याओं का समाधान और जीवन स्तर में सुधार तीनों देशों का समान लक्ष्य है।

 

इस शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति षी जिनपिंग की एकजुटता ने पूरे विश्व का ध्यान खींचा था। रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने कहा कि यह निकटता वैश्विक शक्ति में बदलाव दर्शाती है।

 

इस दृश्‍य ने राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प को भी सोशल मीडिया पर यह कहने को बाध्य कर दिया कि अमरीका ने चीन के हाथों भारत और रूस को खो दिया है। यह स्थिति रूस से तेल की खरीद को लेकर अमरीका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाने से उत्पन्न तनाव के बीच बनी है।