दिसम्बर 16, 2024 7:03 अपराह्न

printer

रूस ने अपने कुछ राजनयिकों को सीरिया की राजधानी दमिश्क से सुरक्षित निकाल

रूस ने अपने कुछ राजनयिकों को सीरिया की राजधानी दमिश्क से सुरक्षित निकाल लिया है, हांलाकि रूसी दूतावास काम कर रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय ने  कहा है कि राजनयिकों को सीरिया के खमेइमिम एयर बेस से रूसी एयरोस्पेस फोर्स की उड़ान से मास्को ले जाया गया।

 

    इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शाम के साथ संपर्क की पुष्टि की। ब्रिटेन सरकार ने भी इस विद्रोही गुट के साथ  “राजनयिक संपर्क” किया है।

 

अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद से सत्ता छीनने के बाद इस विद्रोही गुट  का अब देश पर नियंत्रण  है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने इसकी पुष्टि की और कहा कि यह गुट अब भी एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन की सूची में शामिल है।