जर्मनी में रूस के राजदूत सर्गेई नेचायेव ने कहा है कि रूस नाटो या जर्मनी के साथ युद्ध नहीं चाहता। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यूरोप में ‘संयुक्त परमाणु कवच’ पर चर्चा महाद्वीप के रणनीतिक संतुलन को बदल सकती है।
बर्लिन में एक चर्चा के दौरान नेचायेव ने कहा कि यूरोप से परमाणु खतरा बढ़ने की स्थिति में रूस अपनी परमाणु नीति पर फिर से विचार कर सकता है।
इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में रूसी सैनिक पूरे नाटो समर्थित सेना से लड़ रहे हैं। मॉस्को के रेड स्क्वायर में विजय दिवस परेड के दौरान पुतिन ने कहा कि हमारे सैनिक लगातार आगे बढ़ रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने मॉस्को के विशेष सैन्य अभियान में शामिल रूसी सैनिकों की भी प्रशंसा की।