रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला किया है। इस हमले में दो लोगों की मृत्यु हो गई। यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार, मिसाइल और ड्रोन ने बुनियादी ढांचे और आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया।
इन हमलों के कारण, मास्को द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम को अस्वीकार करने के बाद, अमरीका ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच प्रस्तावित शिखर सम्मेलन को स्थगित कर दिया। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री ने इसे एक बड़ा हमला बताया है। हालांकि रूस ने हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
इस बीच, यूक्रेनी बलों ने कहा कि उन्होंने कल ब्रिटेन द्वारा आपूर्ति की गई स्टॉर्म शैडो मिसाइलों का उपयोग करके रूस के एक रासायनिक संयंत्र पर हमला किया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।